फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   poiltical

4 से 5 किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद लोगों की परेशानियां सुनने पहुंचे भाजपा युवा नेता

विज्ञापन
poiltical
राजोरी। जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में सुशासन सुनिश्चित करने और लोगों की सामाजिक आर्थिक आकांक्षाओं को पूरा करने के मकसद से युवा भाजपा नेताओं ने करीब 4 से 5 किलोमीटर पैदल यात्रा कर के दरहाल विस क्षेत्र के दूर दराज के फुलवारी और सनातन के ग्रामीण क्षेत्रों में एक डोर टू डोर अभियान शुरू किया। नेता और प्रवक्ता भाजपा युवा इकाई मंजूर अहमद नाइक की अध्यक्षता में युवा भाजपा के समक्ष स्थानीय लोगों ने अपने विभिन्न प्रासंगिक मुद्दों जैसे सड़क संपर्क और निराशाजनक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विषय उठाया।
विज्ञापन

उचित सड़क संपर्क की कमी कारण लोगों को किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में पीएचसी बुद्धल तक पहुंचने के लिए 4-5 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा, जागरूकता की कमी और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों और दुर्गमता के कारण लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी वंचित है। स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र में कोई डिस्पेंसरी या आंगनबाड़ी केंद्र मौजूद नहीं है। इसलिए उन्होंने भाजपा से उनकी दैनिक परेशानियों पर गौर करने की अपील की, साथ ही उन तक पहुंचने के लिए पार्टी के नेतृत्व की सराहना की। वही भाजपा नेता मंजूर नाइक ने क्षेत्र के युवाओं के लिए किसान सम्मान निधि, बीमा योजना, मुद्रा योजना और भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए अन्य रोजगार सृजन कार्यक्रमों सहित गरीबों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में क्षेत्र की स्थानीय आबादी का मूल्यांकन किया। इसके अलावा, वरिष्ठ भाजपा नेता और किसान सलाहकार बोर्ड के सदस्य राशिद शाहीन ने लोगों को किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में अवगत कराया ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed