{"_id":"571a7b4b4f1c1ba06e8b5af1","slug":"phe-delivagers-protest-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई डेलीवेजरों का प्रदर्शन, हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई डेलीवेजरों का प्रदर्शन, हड़ताल जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर 40वें दिन भी पीएचई विभाग के देहाड़ीदार आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स, सीपी वर्कर्स और नीडबेस कर्मचारियों ने अपनी काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी। शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारी सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह, राउफ बांडे, मकबूल हुसैन, संजय दत्ता, बलविंदर कुमार, मोहम्मद रफीक की अगुवाई में कर्मचारी शुक्रवार को एकत्रित हुए। उन्होंने दिन भर राज्य सरकार के खिलाफ और अपनी मांगों के हक में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार ने राज्य सरकार खास कर पीएचई मंत्री और मुख्यमंत्री की कडे़ शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य भर में पिछले चालीस दिनों से कर्मचारी वेतन बढ़ाने, नियमित समय पर वेतन देने को लेकर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन