{"_id":"3d7c532a1d57209ffbf6d39ee56105c7","slug":"phe-and-discuss-personnel-issues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई कर्मियों ने समस्याओं पर किया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई कर्मियों ने समस्याओं पर किया विचार-विमर्श
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 11 Jan 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी में पीएचई विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय में बैठक का आयोजन करके कर्मचारियों को पेश समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पीएचई कर्मचारी संघ सुंदरबनी के प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि जलापूर्ति विभाग में कार्यरत सीपी कर्मचारियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीपी कर्मियों को एक तो वेतन बहुत कम मिलता है और वह भी समय पर नहीं मिल रहा है, जिस कारण उन्हें रोजी-रोटी चलाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग पिछले 15 से 20 वर्षों से विभाग में काम कर रहे है, लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें स्थायी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो वेतन उन्हें अस्थायी तौर पर मिलता है वह भी पिछले 22 माह का बकाया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें 22 माह का बकाया वेतन देकर जल्द से जल्द पक्का करके परेशानियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन