फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Performed by the villagers for the road

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 28 Dec 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
Performed by the villagers for the road

मुगलमाड़ा निवासियों ने गांव तक पक्की संपर्क  सड़क  का निर्माण करवाने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव को मुगलरोड से जोड़ने वाले झूलापुल को करीब तीन घंटों तक बंद रखा। जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गांव में आवाजाही करने में परेशानियों का समाना करना पड़ा।

विज्ञापन

 
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि अगर एक महीने के भीतर गांव के लिए सड़क निर्माण का काम नहीं शुरू किया गया तो वह मुगलरोड को जाम कर प्रदर्शन करेंगे। मुगलमाड़ा के ग्रामीण गांव के नंबरदार मोहम्मद तालिब, मोहम्मद आयूब, मोहम्मद सदीक और अयाज़ मुगल के नेतृत्व में गांव को मुगलरोड से जोड़ने वाले लोहे के झूला पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुल को बंद कर दिया। करीब तीन घंटों तक चले प्रदर्शन के दौरान तालिब हुसैन और अयाज मुगल ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि छह से अधिक दशक बीत जाने के बाद भी उनके गांव के लिए संपर्क सड़क का निर्माण तक नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते हर दिन घंटों पैदल चल कर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक महीने के भीतर संपर्क सड़क का निर्माण नहीं शुरू किया गया तो मुगलरोड जाम कर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed