{"_id":"2917e53ef0dba0a06cc7a20bbf473b21","slug":"performance-on-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
शहर के सांवनी क्षेत्र में पिछले दो हफ्तों से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्थानीय नागरिकों ने पीएचई विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएचई विभाग के कर्मचारी अपना कार्य सही प्रकार से नहीं करते हैं। दो हफ्तों में कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए गुहार लगाई गई है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया है। क्षेत्र के सरपंच ने बताया कि बिना पीएचई सप्लाई के लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विशेषकर स्कूल-कालेज जाने वाले विद्यार्थियों और महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन