{"_id":"2802a997677b4542d250e8e9fcd54f31","slug":"performance-on-water-crisis-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दस्सल क्षेत्र में करीब तीन हफ्तों से पेयजल सप्लाई ठप होने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को पुल जाम कर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रधान कपिल सराल ने पीएचई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के चलते आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन हफ्तों से घरों में पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आने से लोगों की दिक्कतें बहुत बढ़ गई हैं। घरों में शौचालय तक जाने के लिए पानी नहीं है।
विज्ञापन
इससे विशेष कर महिलाओं और स्कूल कालेज जाने वाली छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक हैंडपंप था, वह भी काफी समय से खराब पड़ा है।
इससे पेयजल के लिए हर रोज लोगों को अपने घरों से बहुत दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर जाना पड़ता है। क्षेत्र के सरपंच ने बताया कि कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर गुहार भी लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव करेंगे।