{"_id":"5d57d2457e8ae79e293ce6272bd2571a","slug":"people-ran-out-of-their-houses-earthquake-arrive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके आते ही घरों से बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटके आते ही घरों से बाहर भागे लोग
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को एक बार फिर भूकंप से धरती डोल उठी। रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता के भूकंप से नगर में दहशत पैदा हो गई। लोग घरों दुकानों को छोड़ बाहर की तरफ भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
काफ ी समय बाद लोग अपने घरों में वापस लौटे। इस बीच नगर के लोग 2005 का भूकंप याद कर सिहर उठे। शनिवार दोपहर करीब 2 बजकर 7 मिनट पर पुंछ में भी भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन
इसके कुछ क्षणों बाद दूसरा जोरदार झटका आया। जो लोग घरों में या बाजार में दुकानों में थे, वे अपना कामकाज छोड़ बाहर खुले स्थानों की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
भूकंप जल्दी ही थम गया, लेकिन इससे इतनी दहशत फैल गई कि कई लोग घंटों तक खुले में ही रहे। नगर वासियों मंजीत सिंह, भूपिन्दर सिंह, अमित कुमार, नरेश कुमार आदि का कहना था कि जब भी भूकंप आता है तो हमारे सामने 8 अक्तूबर 2005 का दिन आ जाता है, जब भूकंप से नगर में 30 प्रतिशत इमारतें गिर गई थीं।
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हर तरफ धूल और मिट्टी ही बिखरी हुई थी।