{"_id":"5875c2f084030fac2af243729be10fd5","slug":"people-protest-foe-rashan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से नहीं मिला राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूझ रहे जिले के डुंगी ब्लाक के लोगों ने सोमवार को सड़क जाम कर राज्य सरकार और सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने डुंगी से राजोरी मार्ग पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब तीन महीने से सरकारी राशन नहीं मिला है। मोहम्मद ताज, राज कुमार, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद बशीर ने बताया कि सरकारी राशन नहीं मिलने से भूखे रहने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों को भी तीन महीने से राशन नहीं मिला है। गांव के लोग गरीब हैं। वह बाजार से मंहगे दामों पर राशन नहीं खरीद सकते। विभाग के एक भी सरकारी डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं है। जब भी डिपो पर राशन लेने जाओ वहां ताले लटकते नजर आते हैं।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनकी परेशानी सरकार तक पहुंचाए व जल्द समस्या का समाधान किया जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द राशन उपलब्ध करवाएंगे।