फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   people pray for peace on the occasion of bakra eid

बकरीद पर अमन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Tue, 07 Oct 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 07 Oct 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
people pray for peace on the occasion of bakra eid

बकरीद के पवित्र पर्व पर सोमवार को राजोरी और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने नमाज अता कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

विज्ञापन


सुबह से ही लोग शहर के ईदगाह ग्राउंड और जामा मस्जिद में नमाज के लिए इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। दस बजे तक दोनों स्थान खचाखच भर चुके थे। दस बजे ईद की नमाज अता की गई। उसके बाद लोगों ने अमन की दुआ मांगी। दुआ के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार बकरीद का नाम ही इसलिए पड़ा, क्योंकि इस दिन लोग भेड़-बकरियों की कुर्बानी देते हैं। भेड़-बकरियों की कुर्बानी का मीट अपने परिजनों और सगे-संबंधियों व दोस्तों के घरों में बांटा जाता है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी कुर्बानी का मीट बांटने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं ईद के पर्व को देखते हुए शहर व आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस व सीआरपीएफ का कड़ा पहरा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, मंजाकोट, कोटरंका कालाकोट आदि क्षेत्रों में भी बकरीद पर नमाज अता करने के बाद दुआ मांगी गई। इन क्षेत्रों में भी परंपरा अनुसार बेड़ बकरियों की कुर्बानी का सिलसिला जारी है।

नौशेरा के जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अता की। मेंढर में दिनभर गोलाबारी होती रही, इसके बावजूद लोगों ने मस्जिद में जाकर नमाज अता की और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। वहीं, पुंछ में सोमवार को दोपहर 10 बजे से ईद के कार्यक्रम शुरू हो गए थे।

मौलाना मोहम्मद हुसैन की अगुवाई में इमामियां जामा मस्जिद में शिया समुदाय के लोग, मस्जिद बगयाला में मौलाना मोहम्मद सैयद की अगुवाई में बहावी समुदाय के लोग और मुख्य ईदगाह में इमाम मौलाना मोहम्मद फारूक की अगुवाई में हजारों लोग एकत्र हुए।


जहां सभी लोगों ने सामूहिक नमाज अता की। नमाज अता करने के बाद लोगों ने खुदा से नियंत्रण रेखा पर चल रही गोलाबारी बंद होने और भारत-पाकिस्तान के बीच अमन और बाढ़ पीड़ितों में फिर से खुशहाली लौटने के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed