{"_id":"4f1c75af0f773e4b4cf2ed5157a0cc25","slug":"pdp-and-bjp-workers-fought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी और भाजपा वर्कर भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी और भाजपा वर्कर भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार की देर रात पीडीपी और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नौशेरा से पीडीपी कार्यकर्ता कंपला जा रहे थे। भाजपा के काफी कार्यकर्ता भी प्रचार के सिलसिले में क्षेत्र में जा रहे थे। इस बीच लड़ोका में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसी धक्का-मुक्की के बीच दोनों तरफ के वाहनों के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रैना ने आरोप लगाया कि उन पर पीडीपी कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया, जबकि पीडीपी कार्यकर्ता बिंदू चौधरी ने आरोप लगाया कि वह नौशेरा से कार्यकर्ताओं को छोड़कर आ रहा था, रास्ते में अकेला देखकर मुझ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया। इस संबंध में एसडीपीओ सरगुन शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन