फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Paying tribute to Dr. Mukherjee,

Rajouri News: डॉ.मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
Paying tribute to Dr. Mukherjee,
-राजोेरी शहरी मंडल ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक की जयंती मनाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राजोेरी शहरी मंडल ने रविवार को भाजपा कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। कार्यक्रम में डॉ.मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
भाजपा शहरी मंडल प्रधान तरुण वासून ने बताया कि डॉ. मुखर्जी मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। वे सांस्कृतिक एकता के समर्थक थे। धर्म के आधार पर विभाजन के विरोधी थे। पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। वे अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के पक्षधर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका यह सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन

डॉ. मुखर्जी ने अपनी दूरदर्शी सोच ने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य व औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने और सामरिक दृष्टि से भारत को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया था। जयंती पर भाजपा ढांगरी ईकाई ने ढांगरी में नया ब्लॉक कार्यालय खोला। प्रजा परिषद और जनसंघ के दौरान काम कर चुके अब्दुल अजीज, सरदार हरजीत सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता जीडी बख्शी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजयुमो राजोरी हरीश भारती, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश रैना और भाजयुमो राजस्थान के जिला महामंत्री मनोज पंडित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed