{"_id":"5eb4e7decfcc513afee84662739d9334","slug":"patwari-on-strike-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल पर पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल पर पटवारी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों के समर्थन में पटवारियों ने अपनी हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को दूसरे दिन भी पटवारी तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठे। प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार न तो पटवारियों को वेतन दे पा रही है और न ही उनकी अन्य मांगों को लेकर कोई जवाब दे रही है।
विज्ञापन
आल जेएंडके पटवार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित हड़ताल में शहर की विभिन्न पटवार हलकों के पटवारियों ने भाग लिया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इफ्तिकार मिर्जा ने गठबंधन सरकार को चेतावनी दी कि जब तक सरकार हमारी सभी मांगों को पूरा नहीं करेगी, यह हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
जिले की बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका, मंजाकोट, कालाकोट, धर्मसाल, मोगला त्रियाठ आदि तहसीलों में भी पटवारी हड़ताल पर रहे। पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कामों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को दरबदर होना पड़ा। हड़ताल के चलते किसी का भी कोई काम नहीं हो पाया और खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह जल्द पटवारियों की मांगों को हल करे, ताकि वह काम पर लौटें और जनता को परेशानियां न उठानी पड़ें।