फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   pak fire damage to several homes

पाक गोलाबारी से कई घरों को क्षति

Sun, 12 Oct 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजोरी पाक
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजोरी पाक Updated Sun, 12 Oct 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
pak fire damage to several homes

तीन दिनों की खामोशी के बाद शनिवार को फिर पाक सेना द्वारा शाहपुर कीरनी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी घंटों जमकर गोले बरसाए गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


गोलाबारी में जहां गांव कसबा निवासी मोहम्मद शरीफ का मकान जल गया, वहीं शाहपुर, मंधार, कीरनी गांवों में दर्जन भर पशु मारे गए। कई घरों को भी भारी क्षति पहुंची है वहीं कई घरों के अंदर घुसे पाक सेना के गोलों के टुकड़ों ने वहां रखे सामान को नष्ट कर दिया है। निवासियों का कहना है कि उनके  सिर पर हर समय मौत मंडराती रहती है।
विज्ञापन


भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे शाहपुर कीरनी सेक्टर के कई गांवों में देखने को मिली, जहां पर पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए गोलों ने गांव के कई घरों की दीवारों को छलनी करके रख दिया है, बल्कि घरों के अंदर रखे बर्तन, कपडे़ आदि भी छलनी-छलनी हो गए हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि शुक्र है खुदा का, जिसने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसबा निवासी बाग हुसैन एवं गुलजार जटट का कहना है कि पिछले तीन दिनों से जिले में नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई थी, जिसके चलते शनिवार को बड़ी संख्या में लोग खेताें में खड़ी मक्की और घास की फसल की कटाई में जुटे थे। इस बीच अचानक दोपहर 12.45 बजे पाक सेना ने गांव में अंधाधुंध गोले बरसाने शुरू कर दिए। बड़ी मुशकिल से लोग जान बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने में सफल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed