फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Order for LPG cylinder

Rajouri News: एलपीजी सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर नहीं पहुंचाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Order for LPG cylinder
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सहायक निदेशक ने जारी की सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। सहायक निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (एफसीएस एंड सीए) राजोरी ने जिले में कार्यरत एलपीजी गैस वितरकों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को घर तक गैस पहुंचाएं। यह निर्देश न मानने वाले एलपीजी वितरकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सार्वजनिक सूचना में कहा है कि विभिन्न एलपीजी गैस वितरकों की एकमात्र जिम्मेदारी होगी कि वे ग्राहकों के घर पर एलपीजी गैस सिलिंडर पहुंचाएं। चाहे उपभोक्ता का घर कहीं भी हो। तेल और गैस कंपनियों द्वारा निर्धारित नीति के अनुसार शहरी क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घरों तक सिलिंडर पहुंचाना होता है। ग्राहक से गैस की बिलिंग राशि के अलावा डिलीवरी के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं लेनी होती। बता दें कि जिले भर के शहरी क्षेत्रों में नामित एलपीजी गैस वितरकों ने अपने गैस सिलिंडर वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। ग्राहकों को इन केंद्रों से घरों तक गैस पहुंचाने के लिए मजदूरों को 50 से 100 रुपये तक की रकम देनी पड़ती है। जबकि, वितरकों को एलपीजी सिलिंडर उपभोक्ताओं को उनके घरों तक पहुंचाना होता है। लेकिन, राजोरी में घरों तक पहुंचाने के बजाय उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरण केंद्र से खुद लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें 50 से सौ रुपये तक खर्च करने पड़ते है।
विज्ञापन

दूसरी ओर वितरकों को ग्राहकों के दरवाजे पर सिलिंडर की डिलीवरी के लिए मिल रहे पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। सहायक निदेशक ने वितरकों को वितरण या अन्य मुद्दों के बारे में किसी भी प्रश्न से संबंधित जनता की जानकारी के लिए कार्यशील हेल्पलाइन और मोबाइल नंबर प्रचारित करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कालाबाजारी और अधिक खरीदारी से बचने के लिए इन वस्तुओं की दरों को डिलीवरी वैन/डिलीवरी पॉइंट पर दैनिक आधार पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया। यदि घरेलू गैस वितरक इस निर्देश का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed