{"_id":"ceebbf7e-b25c-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"ongoing-training-in-terrorist-camps-in-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके के शिविरों में प्रशिक्षण ले रहे 300 आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके के शिविरों में प्रशिक्षण ले रहे 300 आतंकी
राजोरी/ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 से 30 आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे हैं और 200 से 300 आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी सेना की 16 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा ने दी।
मंगलवार को कालाकोट में सैनिक रेली के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ने कहा कि भारतीय सीमा के बिलकुल निकट में पाक अधिकृत कश्मीर में 20 से 30 आतंकी प्रशिक्षण शिविर चल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं लगभग 200 प्रशिक्षित घुसपैठिए भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए सीमा पार निगाहें गड़ाए हैं हुडा ने कहा कि भारतीय सेना ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी कड़ी नजर रखी हुई है।
विज्ञापन
किसी भी नापाक इरादे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सेना सजग है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार है।
उन्होंने कहा कि पुंछ क्षेत्र में एलओसी पर लगी फेंसिग क्षतिग्रस्त हैं और मरम्मत का काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि पुंछ और राजोरी दोनों ही सीमावर्ती जिले हैं और यहां 1990 के बाद से हालात काफी बेहतर हैं। फिर भी इन दोनों सीमावर्ती जिलों को आतंकवाद मुक्त क्षेत्र कहना अभी सही नहीं होगा।
विज्ञापन
चीनी घुसपैठ पर उन्होंने कहा कि चीन द्वारा पीओके में कुछ निर्माण कार्यों की खबरें तो हैं लेकिन इस बारे सटीक विवरण पता नहीं हैं।