{"_id":"5727ac044f1c1bfa525cdfbb","slug":"one-dead-from-electicity","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
Updated Tue, 03 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंजाकोट तहसील के धेरी धरा क्षेत्र में खंभे से टूट कर जमीन पर पड़े बिजली के एलटी तार की चपेट में आने से ग्रामीण विकास विभाग के एक कर्मचारी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इस मामले में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विभाग में कार्यरत ग्राम रोजगार सहायक गुलाम मुस्तफा खान सोमवार की सुबह अपने घर से काम के लिए निकला था। मृतक के पिता ने बताया कि घर से थोड़ी ही दूरी पर बिजली का तार जमीन पर गिरा पड़ा था।
विज्ञापन
तार की चपेट में आने से वह झुलस कर बेहोश हो गया। इसके बाद उसे मंजाकोट के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया करार दे दिया। मृतक के पिता एवं क्षेत्र के सरपंच तालिब हुसैन ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले तार टूट गया था। इस संबंध में विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने विभाग पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते ही कर्मी की मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी अगर बिजली विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
बिजली विभाग के एक्सईएन रमेश परिहार ने इस संबंध में कहा कि दूरदराज इलाकों के लोग खुद ही बिजली के तारों के साथ छेड़छाड़ करते हैं और वह अपने स्तर पर फ्यूज लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग का कोई लापरवाही नहीं है।