{"_id":"504bbec329e2f2ad5b75fa0af6fc3f02","slug":"on-shopkeeper-stabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर चाकू से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर चाकू से वार
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Thu, 06 Nov 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मंजाकोट क्षेत्र में एक दुकानदार पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला कर युवक मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल दुकानदार को जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एईई के पुत्र अजीज-उल-रहमान का क्षेत्र के दुकानदार जाकिर हुसेन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। एईई के बेटे ने पहले दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार किया और फिरे उसे पीटना शुरू कर दिया। जब दुकानदार ने अपना बचाव करने का प्रयास किया तो युवक ने तेजधार चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले से दुकानदार की आंख और सिर पर गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एईई के बेटे के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। करीब छह महीने पहले भी अजीज ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन