{"_id":"42eafc802ad90bda8748e89d07717bbb","slug":"needbes-encompass-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीडबेस कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीडबेस कर्मचारियों ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग में नीडबेस कार्य कर रहे कर्मचारियों ने मांगों के हक में बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह जिले में बिजली आपूर्ति ठप करेंगे। नगर के परेड पार्क में विद्युत विभाग के नीडबेस कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए।
जहां उन्हाेंने आल जम्मू कश्मीर पीडीडी नीडबेस यूनियन के बैनर तले धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद जफर और प्रधान अकबर हुसैन का कहना था कि हम लोग एक दशक से भी ज्यादा समय से बतौर नीडबेस कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन हमें एक साल से भी अधिक समय से वेतन तक नहीं दिया गया है।