फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

तहसीलदारों को अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
meeting
राजोेरी। उपायुक्त राजोेरी विकास कुंडल ने वीरवार को डीसी कार्यालय कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में अतिक्रमण हटाने, भूमि मुआवजे का भुगतान, शिकायतों का निस्तारण, स्वामित्व योजना की प्रगति, आपकी जमीन आपकी निगरानी और जनगणना से संबंधित में चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को जमाबंदी के लेखन, गिरदावरी के लेखन आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने में तेजी लाने के लिए कहा। विभाग को राज्य और कचराई भूमि खाली करने के लिए जिले की सभी तहसीलों में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज करने के लिए कहा। तहसीलदारों को अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की साप्ताहिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने जिले में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की। सहमति विवरण का जायजा लेते हुए बैठक में बताया कि केवल चार तहसीलों ने आवश्यक जानकारी दी है। डीसी ने तहसीलदारों और ईओ को जल्द सहमति बयान जमा करने के निर्देश दिए। खोवरा क्षेत्र की ग्रामीण व शहरी स्थिति के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीसी सचिन देव सिंह, एसीआर इमरान राशिद कटारिया, तहसीलदार और ईओस ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed