{"_id":"574f36a84f1c1b6a791090f5","slug":"meeting-on-cross-loc-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पीओके में क्रास एलओसी ट्रेड पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पीओके में क्रास एलओसी ट्रेड पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : File Photo
जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बनी चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन पर बुधवार को भारत एवं पीओके के क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़े अधिकारियों में बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें दोनों तरफ के अधिकारियों ने क्रास एलओसी ट्रेड के विस्तार और सुविधाएं बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। दोनों तरफ के अधिकारियों ने निकट भविष्य में जिले के मेंढर क्षेत्र स्थित तत्तापानी के रास्ते लोगों के आने-जाने और क्रास एलओसी ट्रेड शुरू करने पर रजामंदी हुई।
विज्ञापन
दोपहर को जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बनी चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन के गेट खोले गए, जहां पर भारत की तरफ से जिला विकास आयुक्त
पुंछ मोहम्मद हारुन मलिक, एएसपी मंसूर अहमद मीर और ट्रेड कस्टोडियन मोहम्मद तनवीर वहां पहुंचे।
पीओके की तरफ से डीजी ट्रेड इम्तियाज अहमद वानी अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। दोनों तरफ के अधिकारियों के बीच करीब दो घंटों तक क्रास एलओसी ट्रेड को और सरल बनाने, ट्रेड का विस्तार करने, ट्रेड में शामिल सभी 21 वस्तुओं का ट्रेड हो इस पर बातचीत की गई। दोनों तरफ के अधिकारियों ने ट्रेड को लेकर बने नियमों के माध्यम से दोनों तरफ के बीच रिश्ते बेहतर बनने पर भी बल दिया।
विज्ञापन