फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Medical camp

सीआरपीएफ के जवानो को मानसिक तनाव को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
Medical camp
सीआरपीएफ के जवानो को मानसिक तनाव को लेकर किया जागरूक
राजोरी। सीआरपीएफ के जवानों को मानसिक तनाव से मुक्ति देने के मकसद से शुक्रवार को एक शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सीआरपीएफ के डॉ. विवेकानंद ने तीन कंपनियों के जवानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. विवेकानंद ने तनाव से संबंधित विकार, चिंता, पैनिक अटैक, और इसके संकेतों और लक्षणों का शीघ्र पता लगाकर आत्महत्या को कम करने के बारे में बताया। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। चिंता की जगह चिंतन करने व रोग से बचाव के लिए उचित उपाय पर करने चाहिए।
विज्ञापन

डॉक्टर ने उपस्थित जवानों को बताया कि मानसिक रोग के प्रमुख लक्षणों में नकारात्मक विचार के साथ पर्याप्त नींद न आना, मिर्गी का दौरा पड़ना, अचानक बेहोश होना, हाथ व पैर में झनझनाहट होना, भीड़ में जाने से घबराना, आत्महत्या करने का विचार आना या कोशिश करना, बिना किसी कारण अचानक घबराहट होना, किसी के आसपास न होने के बाद भी किसी के होने की आशंका होना, अपने आप से बात करना, आदि शामिल है। इसमें से किसी भी लक्षण के महसूस करने पर जिला मुख्यालय स्थित मानसिक रोग के निवारण के लिए बने विभाग से संपर्क करें। वहां इलाज के लिए दवा देने के साथ उचित परामर्श की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed