फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   maut

बंग्लादेश के ढाका में सड़क हादसे में घायल राजोरी के डॉक्टर की 6 महीने बाद मौत

विज्ञापन
maut
ढाका में सड़क हादसे में घायल राजोरी के एमबीबीएस छात्र की छह माह बाद मौत
विज्ञापन

भारत सरकार विशेष विमान से उपचार के लिया लाई थी दिल्ली, जीएमसी राजोरी में चल रहा था उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर के वार्ड-12 निवासी शोएब लोन पुत्र असलम लोन बांग्लादेश के ढाका में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। 3 जून को वह अपने घर लौट रहे थे। इस बीच ढाका में सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद उन्हें विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। दिल्ली के एम्स में उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान जब उनकी हालत में सुधार नहीं आया तो उन्हें दिल्ली से डिस्चार्ज कर जीएमसी राजोरी में भर्ती किया गया। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
शोएब लोन के परिजनों ने बताया कि ढाका में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद इसी साल 3 जून को ढाका से राजोरी आ रहे थे। करीब 10 दिन तक ढाका में उपचार के बाद जब उनकी हालत में कुछ सुधार नहीं आया और वो कोमा में चले गए, तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना से मुलाकात कर शोएब को दिल्ली लाने के लिए अपील की गई थी। रवींद्र रैना के हस्तक्षेप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने विशेष विमान से शोएब लोन को दिल्ली लाया गया, और एम्स में उपचार के लिए भर्ती किया गया। करीब पांच माह उपचार के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं आया तो उन्हें दिल्ली से लाकर राजोरी के जीएमसी में भर्ती किया गया। सोमवार को उपचार के दौरान शोएब लोन की मौत हो गई। डॉ. शोएब की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

चार दिन से लापता सरानू के रंजीत का नहीं लगा सुराग
बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी-कालाकोट सड़क मार्ग स्थित सरानू क्षेत्र के रंजीत कुमार (27) पुत्र नाथराम करीब 4 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनका अभी तक सुराग नहीं मिला है, जबकि उनकी तलाशी के लिए बड़े पैमाने पर अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चार दिन पहले रंजीत कुमार घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक कुछ स्थानीय लोगों ने स्थानीय नाले के किनारे रंजीत कुमार के कपड़े, मोबाइल जूते पड़े देखे थे, जिसके बाद नाले में उनकी तलाश शुरू की गई। तलाशी अभियान में सोमवार को सेना, एसडीआरएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन रंजीत का सुराग नहीं मिला। सेना, पुलिस और एसडीआरएफ नाले के अलावा आसपास के स्थानों पर चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। सेना ने रंजीत की तलाश के लिए शनिप्पर डॉग्स का भी प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले रंजीत की शादी हुई थी, लेकिन डेढ़ साल बाद उसका तलाक हो गया। तब से वो परेशान रहने लगा था। वहीं सेना, पुलिस और एसडीआरएफ का संयुक्त सर्च ऑपरेशन समाचार लिखे जाने तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed