{"_id":"61ed96680465d5774a521465","slug":"maut-rajouri-news-jmu25248054","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी । नगर स्थित लोआराकोट क्षेत्र में शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार श्रमिक धर्म सिंह पुत्र आकाश सिंह निवासी पीपरपंती कोहा गोगरी खगंम बिहार की कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह उसके साथ रहने वाले श्रमिकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । संवाद
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
नौशेरा। गांव नोनयाल में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक नितिन कुमार (23)
पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी नौनयाल ने शनिवार रात घर के अंदर छत में लगे ऐंगल से फंदा लगा लिया। परिवार वालों के मुताबिक नितिन देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसे ढूंढते हुए जब मौके पर पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। इस पर परिवार वालों में चीख पुकार शुरू हो गई। जिसे सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने इसकी सुचना नौशेरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर राजेश जसरोटिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।