फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   March candle in memory of the children removed

बच्चों की याद में निकाला कैंडल मार्च

Sat, 20 Dec 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 20 Dec 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
March candle in memory of the children removed
नगर में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने पेशावर हमले में मारे गए बच्चों की याद में कैंडल मार्च निकाला। छात्र-छात्राओं ने मृत स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। छात्रों ने तालिबान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विश्व समुदाय को आतंकवाद का खात्मा करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 
डिग्री कालेज पुंछ प्रंागण में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जला कर सर्वप्रथम पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में तालिबानी आतंकियों द्वारा मारे गए बच्चों क ो श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ मृत बच्चों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन


जिसके उपरांत हाथाें में मोमबत्तियां पकड़े कालेज विद्यार्थियों ने मदन सूदन की अध्यक्षता में मार्च निकाला। कालेज प्रांगण से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च नगर के विभिन्न बाजारों, गली मोहल्लों से होता हुआ पुंछ के ऐतिहासिक किले के बाहर पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां पर एडवोकेट संजय रैना ने कहा कि अब पाकिस्तान को भी यह सोचना होगा कि वह उस पार मौजूद आतंकियों का किस प्रकार सफाया करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed