{"_id":"beb893714555a3e568a5e97945599ab1","slug":"many-teachers-absent-a-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई शिक्षक गैरहाजिर, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई शिक्षक गैरहाजिर, एक निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
जिले के दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली और समय की पाबंदी पर कड़ी नजर रखने के लिए डीसी राजोरी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया है। राजोरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी चौधरी लाल हुसैन की अध्यक्षता में गठित विशेष टीम ने शनिवार को कई सरकारी स्कूलों का औचक दौरा किया।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों ने जिले के मंजाकोट, थन्नामंडी और दरहाल शिक्षा जोन के सरकारी स्कूलों में कई शिक्षकों को गैरहाजिर पाया। इस बारे में सीईओ ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल गंभीर ब्रहमना के लाइब्रेरी असिस्टेंट मोहम्मद इकबाल काफी समय से स्कूल में गैर हाजिर हैं। इकबाल ने न तो किसी अधिकारी से छुट्टी ली है और न ही किसी को अपने गैरहाजिर रहने का कोई कारण बताया है।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए सीईओ ने उन्हें मौके पर ही निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। वहीं सीईओ ने विभिन्न सरकारी स्कूलों के 14 गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश भी जारी किया।
विज्ञापन
सीईओ के अनुसार, मिडिल स्कूल मंदिर गाला की शिक्षिका संतोष शर्मा, प्राइमरी स्कूल बदना की कंचन देवी और मारूफा कोसर, मिडिल स्कूल बड़ी दरहाल की शाहिदा कोसर, प्राइमरी स्कूल खाजाकोट थन्नामंग के जफर इकबाल और नाईदा कोसर, प्राइमरी स्कूल साज की प्रवीन अख्तर और मरयम बेगम, प्राइमरी स्कूल दोदासन बाला की सलमा खातून और जीनत बेगम, प्राइमरी स्कूल गंभीर ब्रहमना की रीता दत्ता और संगीता शर्मा और मिडिल स्कूल मंजाकोट की शिक्षिका नूर जहां और हाईस्कूल उज्जान दरहाल के जफर जावेद का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है।