{"_id":"3956115c1900d63e2298846f3d0ba59d","slug":"lying-in-field-goals-panic-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़े जिंदा गोलों से दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़े जिंदा गोलों से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 10 Oct 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा के आसपास के गांवों में पिछले दिनों पाक सेना द्वारा दागे गए जिंदा गोलों के मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जहां-तहां पडे़ जिंदा गोलों के फट जाने के डर से लोग घरों से बाहर तक निकलने से डर रहे हैं। क्षेत्र में तैनात सेना ने ग्रामीणों को इस बात के निर्देश दिए हैं कि वह जिंदा पडे़ गोलों के करीब न जाएं, क्योंकि कभी भी इन गोलों में अचानक विस्फोट हो जाने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा से सटे गलीमैदान, गगड़िया, साब्जियां, उढ़ीपुरा, बालाकोट, सोनागली, धराटी, डेरी डिब्बसी आदि कई गांव हैं, जहां लोगों के घरों के आसपास एवं खेत खलिहानों में दर्जनों जिंदा गोले पडे़ हैं। गंाव उढ़ीपुरा निवासी मुशताक अहम्मद, मंजूर हुसैन अपने घर के पास आधे जमीन में घुसे गोले दिखाते हुए कहते हैं कि पाक सेना ने अपनी अग्रिम चौकी कोबरा और बादल से गांव में दर्जनों गोले बरसाए थे, जिनमें से यह गोले अभी तक फटे नहीं हैं और यह कभी भी फ ट कर तबाही मचा सकते हैं।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना था कि दो दिन पहले गांव में पडे़ गोलों को नष्ट करने के लिए क्षेत्र में तैनात सेना की 40 आरआर और इंजीनियर रेजीमेंट के जवान आए थे। जैसे ही उन लोगों ने इन जिंदा गोलों को नष्ट करने का अभियान शुरू किया तो पाक सेना ने फिर से गोलाबारी शुरू कर दी, जिसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन