फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Lime holder arrested by changing ATM card

एटीएम कार्ड बदलकर चूना लगाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
Lime holder arrested by changing ATM card
राजोरी। मदद करने के बहाने बना कर धोखे से लोगों के एटीएम कार्ड बदल कर उन्हें चूना लगाने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी राजोरी शीमा नबी ने बताया कि कुलसुम अख्तर निवासी गैखरोट ने शिकायत कर कहा था कि उसके एटीएम कार्ड को किसी व्यक्ति ने धोखे से बदल दिया है। इसके आधार पर पुलिस थाना राजोेरी में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की ई थी। जांच में व्यक्ति की पहचान की गई जो जालसाजी में शामिल था। आरोपी व्यक्ति की पहचान फैजान अली पुत्र शोकेट अली निवासी चांडक पुंछ के रूप में हुई । वह वर्तमान में वार्ड नंबर 2 राजोेरी में रह रहा था। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से हुए उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से सात (7) एटीएम कार्ड और नकदी बरामद किए है। जांच से पता चला है कि आरोपी पहले से योजना बनाकर एटीएम उपयोगकर्ताओं की सहायता करने के बहाने उनके कार्ड बदल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed