फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Khandli landslide demolished houses

खांडली में भूस्खलन से मकान ढहा

Wed, 18 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 18 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Khandli landslide demolished houses
पिछले दो दिन से हुई मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार को शहर के जवाहर नगर स्थित खांडली क्षेत्र में भूस्खलन से एक मकान ढह गया।
विज्ञापन


जिससे परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी परवेज अहमद के मकान के सामने वाला आधा भाग उस समय भूस्खलन के चलते ढह गया, जब दो दिन की मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को हलकी धूप निकली।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके मकान के आगे कच्ची जमीन मूसलाधार बारिश के कारण धंस रही थी। धीरे-धीरे जमीन धंसती रही और उसकी चपेट में आने से उसके मकान का आगे वाला भाग भी ढह गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मकान के बाकी भाग में भी दरारें पड़ गई हैं। अब दरारों वाले मकान में रहना खतरे से खाली नहीं है। पीड़ित ने बताया कि मकान ढहने से वह अपने परिवार सहित किसी परिजन के घर रह रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed