फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: ढांगरी सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। ढांगरी में आतंकवादियों द्वारा सामूहिक हत्याकांड के बाद जहां एक तरफ पूरे इलाके में मातम छा गया है, वहीं दूसरी ओर ढांगरी के लोगों खासकर युवाओं में गम, गुस्सा और आक्रोश इस कदर भरा है कि वह सरकार से मांग करते नजर आए कि उन्हें तत्काल हथियार दिए जाएं और अनुमति दी जाए। वह आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर ही सांस लेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जब ढांगरी के क्रीमेशन ग्राउंड में सामूहिक हत्याकांड में शहीद हुए छह शवों का अंतिम संस्कार हो रहा था। वहां मौजूद युवा और अन्य यही बोलते नजर आए कि सरकार को चाहिए कि तत्काल विलेज डिफेंस कमेटी को सक्रिय कर उन्हें हथियार दिए जाएं। उनके पहले से रद्द लाइसेंस रीन्यू किए जाएं। नए गन लाइसेंस बनाए जाएं, ताकि हम आतंकवादियों को ढेर कर अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। ढांगरी गांव के आक्रोशित युवाओं एवं शहीदों के सगे संबंधी युवाओं ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में ललकारते हुए कहा कि कायर पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादी पीठ पीछे वार करते हैं। रात के अंधेरे में गायब हो जाते हैं। वह दिलेर और बहादुर हैं तो सामने आकर सीने पर वार करें, सामने आकर हमसे लड़ें और उनको बताएंगे कि किस तरह से मुकाबला किया जाता है। गुस्से से भरे युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा कि राजोरी के निहत्थे हिंदुओं को हथियार दिए जाएं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि समय आने पर हिंदू अपनी रक्षा कर सके।
विज्ञापन

वहीं ढांगरी के लोगों ने बताया कि यदि उनके पास वीडीसी बंदूक होती, हथियार होते, तो जिन आतंकवादियों ने छह लोगों की हत्या की है वह जिंदा बचकर नहीं जाते। उन्होंने ढांगरी के बहादुर व्यक्ति एवं वीडीसी सदस्य बाला की मिसाल देते हुए कहा कि यदि बाला अपनी छत पर चढ़कर आतंकवादियों को ललकार कर फायरिंग नहीं करता तो न जाने कितने और मासूमों को आतंकवादी मार कर फरार हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed