{"_id":"6823a8dbf797a58c2e0d2e71","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-394-1-sbj1001-100475-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: मुख्य सचिव ने सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के हालात का लिय जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: मुख्य सचिव ने सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के हालात का लिय जायजा
विज्ञापन
सुंदरबनी। कस्बे में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे मुख्य सचिव अटल डुल्लू राजोरी-पुंछ के दौरे पर पहुंचे। मुख्य सचिव ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के बैठक की। लगभग 15 मिनट चली इस बैठक में उन्होंने सुंदरबनी, नौशेरा एवं अखनूर के साथ लगते सीमांत क्षेत्र के गांवों के हालात का जायजा लिया।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त राजोरी अभिषेक शर्मा सहित अतिरिक्त जिला उपायुक्त सुंदरबनी रामकेश शर्मा एवं तहसीलदार सुंदरबनी दलजीत सिंह परिहार, तहसीलदार बेरीपतन ने मुख्य सचिव को जमीनी हालात से रूबरू करवाया। जिला उपायुक्त राजोरी ने बताया कि सुंदरबनी एवं इसके साथ लगते सीमांत क्षेत्र में किसी भी प्रकार से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि संघर्ष विराम की घोषणा के बाद शाम को पाकिस्तान की तरफ से सुंदरबनी के सीमांत क्षेत्र पैली में भारी गोलाबारी की गई। साथ ही बैरीपतन तहसील के कांगड़ी मंगयोट तथा साथ लगते क्षेत्रों में भी गोलीबारी की गई। इसमें किसी के हताहत होने या अन्य किसी प्रकार का ढांचागत नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं कितने लोग शिविरों में रह रहे हैं, इसकी जानकारी मुख्य सचिव ने ली।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि लोगों को उनके घर भेजने से पहले उनके घरों, गांव के आसपास का एक बार पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से अवलोकन करवाया जाए। ताकि कोई भी बिना फटे बम को नष्ट किया जा सके। बैठक के बाद मुख्य सचिव अटल डुल्लू अपने राजोरी-पुंछ प्रवास के लिए सुंदरबनी से लगभग 11 बजे निकले।