{"_id":"6876a4ec6a235ef1b9020fab","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-273-1-now1001-101289-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
नौशेरा। राजोरी के उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2.0 का शुभारंभ किया। साथ ही नौशेरा के शेर के नाम से प्रसिद्ध ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की 113वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम नौशेरा के झंगड़ गांव में आयोजित किया गया था।
यह कार्यक्रम जिला प्रशासन राजोरी द्वारा भारतीय सेना के सहयोग से किया गया था। इसमें अधिकारियों, छात्रों, स्थानीय लोगों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें ब्रिगेडियर उस्मान के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के जीवन और वीरता पर आधारित एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। इसमें 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में उनके सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला गया।
स्कूली छात्रों ने ब्रिगेडियर उस्मान के जीवन और योगदान पर व्याख्यान दिया और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने भाग लेने वाले छात्रों को उनके प्रयासों और देशभक्ति की भावना के लिए सम्मानित किया। सरकारी विभागों ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं और पहलों के बारे में जागरूक करने के लिए स्टॉल लगाए थे।
विज्ञापन
इसके बाद उपायुक्त ने जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें सीमावर्ती गांवों में पेयजल, सड़क संपर्क, वाचनालय, खेल के मैदान और औषधालय सेवाओं सहित बुनियादी सुविधाओं की कमियों को पहचानने और उनमें सुधार लाने के निर्देश दिए।