{"_id":"6aad99877365424c9505534b","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-108173-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में पशु तस्करी की पांच कोशिशें नाकाम, 35 गोवंश मुक्त करवाए, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में पशु तस्करी की पांच कोशिशें नाकाम, 35 गोवंश मुक्त करवाए, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
राजोरी। पशु तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत राजोरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग मामलों में 35 गोवंशों को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार कर तीन वाहनों को जब्त किया गया। संबंधित धाराओं के तहत पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।
कोटरंका पुलिस ने लड़कुटी से कश्मीर घाटी की ओर जा रहे दो वाहनोें को रोका और दोनों वाहनो से 12 पशुओ को बचाया। आरोपी शाहिद इकबाल निवासी रेहान, मोहम्मद यासीन निवासी हुब्बी, मोहम्मद शबीर निवासी हुब्बी और मोहम्मद यूनिस निवासी हुब्बी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं एक अन्य मामले मे पुलिस ने कासिम दीन निवासी हुब्बी के कब्जे से पांच गोवंशों को मुक्त कराया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मोहम्मद शफीक निवासी हुब्बी, कोटरंका, जिला राजोरी के कब्जे से पांच गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में राजोरी के लूरकोट में पुलिस ने वाहन में ले जाए जा रहे 13 गोवंशों को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार पशुओं को जिला मजिस्ट्रेट, राजोरी की आवश्यक अनुमति के बिना ले जाया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना राजोरी में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।