फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu Kashmir news

Rajouri News: राजोेरी के उभरते क्रिकेट सितारे युधवीर सिंह चाढ़क को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

Tue, 23 Jun 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 23 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
राजोेरी के उभरते क्रिकेट सितारे युधवीर सिंह चरक को जिला प्रशासन ने किया सम्मानितफोटो स्रोत सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



राजोेरी। जिले के लिए गर्व के क्षण में जिला प्रशासन ने क्रिकेट खिलाड़ी युधवीर सिंह चाढ़क को उनके राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह डीसी कार्यालय में आयोजित किया गया। यहां युधवीर सिंह चाढ़क को आईपीएल और इंडिया ए टीम तक पहुंचने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त अभिषेक शर्मा ने समारोह की अगुवाई की। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त रवि कुमार सिहाग, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वाली मोहम्मद, वरिष्ठ क्रिकेटर एजाज डार सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि युधवीर ने मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। खेलों के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है और युधवीर सिंह चाढ़क इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। डीसी ने विश्वास जताया कि उनकी सफलता से जिले के अन्य युवा भी खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित होंगे। समारोह के अंत में जिला प्रशासन ने युधवीर सिंह चरक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed