{"_id":"6a04e87c9f967bb6ad0471a3","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107246-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोेरी-जम्मू हाईवे पर चिंगस इलाके में सड़क हादसा, पुंछ के तीन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोेरी-जम्मू हाईवे पर चिंगस इलाके में सड़क हादसा, पुंछ के तीन लोग जख्मी
Thu, 14 May 2026 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 14 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी। राजोेरी-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिंगस क्षेत्र में बुधवार को कार और टिपर के बीच टक्कर हो गई। इसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार पुंछ से जम्मू की ओर जा रही कार चिंगस इलाके में सामने से आ रहे एक टिपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान नातिन बख्शी पुत्र मनूर बख्शी, मनमीत सिंह पुत्र परतीम सिंह और अनिल कुमार पुत्र चुन्नी लाल तीनों निवासी पुंछ के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जीएमसी राजोेरी भेजा गया। यहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद