{"_id":"699cbf1e1d2a144deb0e0132","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106648-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सीएचसी कोटरंका में डॉक्टरों की कमी को लेकर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सीएचसी कोटरंका में डॉक्टरों की कमी को लेकर लोगों का प्रदर्शन
Tue, 24 Feb 2026 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी कोटरंका मे डॉक्टरों की कमी को लेकर लोगो का प्रदर्शन फोटो स्रोत लोकल मीडिया
कई अन्य कर्मचारियों के पद भी रिक्त
स्टाफ की कमी के कारण लोग हो रहे परेशान
राजोरी। सीएचसी कोटरंका में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद 2002 से ही रिक्त पड़ा है। इसके अलावा छह विशेषज्ञ डॉक्टरोें के पद भी रिक्त पड़े हैं, केवल दो डॉक्टर नियमित पक्ष से और एक एनएचएम पक्ष से सीएचसी कंडी को 24 घंटे चला रहे हैं।
डॉक्टर की कमी को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने सीएचसी के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और सरकार से तत्काल सीएचसी में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नेकां सरकार को या एलजी प्रशासन हो किसी को भी जनता की कोई चिंता नहीं है और लोग परेशानी से गुजर रहे हैं। डॉक्टरोें के अलावा सीएचसी में स्टाफ नर्स के सभी 6 पद रिक्त पड़े हैं। बताया जा रहा है कि सीएचसी कंडी में प्रतिदिन 300 से अधिक ओपीडी होती है लेकिन डॉक्टरोें की कमी के कारण लोगों को वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जिसके वह हकदार हैं।