{"_id":"6988e60df5b13461c00005f7","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106519-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाए : डीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाए : डीडीसी
विज्ञापन
राजोरी। जिला प्रशासन ने रविवार को संपूर्ण अभियान 2.0 के तहत सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खवास में मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों, विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और सरकारी कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में जिला विकास परिषद सदस्य (डीडीसी) कोटरंका शाजिया कौसर, जो संपूर्ण अभियान 2.0 की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस दौरान डीडीसी सदस्य ने आवश्यक सेवाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करने में संपूर्ण अभियान के महत्व पर जोर दिया। जनता से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।
एडिशनल डीसी कोटरंका दिलमीर चौधरी ने अपने संबोधन में संतृप्ति लक्ष्यों को प्राप्त करने में संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जमीनी स्तर पर लामबंदी का आह्वान किया कि कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए। प्रभावी पहुंच और सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए, स्वास्थ्य विभाग, आइसीडीएस, कृषि विभाग, एनआरएलएम, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, बागवानी विभाग और हथकरघा और हस्तशिल्प विभाग द्वारा समर्पित विभागीय स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों ने लोगों के लाभ के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में मौके पर ही मार्गदर्शन, जागरूकता और सुविधा प्रदान की। सभी संबंधित विभागों ने अपने अधिकारियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की। अपने-अपने क्षेत्रों से लाभार्थियों को जुटाया, जिससे कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान मिला।