{"_id":"6879548595d05c236e00833b","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105070-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: गोदड़ गांव में स्कॉर्पियो व कार की टक्कर, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: गोदड़ गांव में स्कॉर्पियो व कार की टक्कर, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
राजोरी। रियासी जिले के पौनी क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोदड़ गांव में वीरवार शाम एक स्कॉर्पियो और वैगन आर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वैगन आर कार जम्मू से राजोरी की ओर आ रही थी। गोदड़ मे उसकी टक्कर स्कार्पियो से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगन आर के परखचे उड़ गए और स्कार्पियो को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे मे राजोरी के थन्नामंडी निवासी मोहम्मद गनाई (42) की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी रूबिया गनाई (40) और एक साल की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बेहतर उपचार के लिए जम्मू के जीएमसी में रेफर किया गया है।
वहीं स्कार्पियो गाड़ी में सवार उत्तम सिंह (36) और उसकी 15 वर्षीय बेटी आरुषि देवी दोनों निवासी गोदड़ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें भी जीएमसी जम्मू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों के चालकों की भूमिका की जांच की जा रही है।