फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: राजोरी में मनकोट पार्क में सरकारी भवन में लगी आग, सारा सामान राख

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। शहर के मनकोट क्षेत्र में मनकोट पार्क के अंदर एक सरकारी भवन को मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान सरकारी भवन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 और 10 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने मनकोट पार्क के अंदर सरकारी भवन में आग की लपटें उठती देखीं। इस दौरान उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने राजोरी डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी को और फायर एंड इमरजेंसी विभाग को भी सूचित किया। बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और राजोरी डेवलपमेंट अथॉरिटी के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह पार्क सड़क से काफी दूरी पर स्थित है जिसके चलते फायर ब्रिगेड के वाहन आग बुझाने वहां तक नहीं पहुंच पाए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से बाल्टियों में पानी भर आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक भवन के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed