{"_id":"6877fd48f6af7b99bc0b04ea","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105062-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई जगहों पर पस्सियां गिरने से मांग बंद रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई जगहों पर पस्सियां गिरने से मांग बंद रहे
विज्ञापन
राजोरी के थन्नामंडी बफ्लियाज़ सड़क मार्ग ढह गया।
- फोटो : rajori news
राजोरी। शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार तड़के करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो देर शाम खबर लिखे जाने तक जारी थी। लगातार बारिश के चलते जहां एक तरफ आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया, वहीं जिले में कई इलाकों में पस्सियां गिरने से यातायात भी बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार ज़िले की कोटरंका सब डिवीज़न के ख्वास-बड्डाल मार्ग पर स्थित जिग मोड़ में, समोट तरगाई सड़क मार्ग, बुद्धल गब्बर सड़क मार्ग पर पस्सी गिरने से यातायात ठप रहा। इसे बहाल करने के लिए प्रशासनिक अमला काम में जुटा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से काम में बाधा आ रही है।
उधर थन्नामंडी-बफलियाज़-ढेरा की गली सड़क मार्ग पर मूसलाधार बारिश से सड़क का एक हिस्सा ही ढह गया है। इसके चलते वहां भी यातायात बाधित रहा। बारिश के चलते राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में भी लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सड़कों पर जल भराव होने से भी पैदल चलने वालों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उधर बारिश से तापमान मे गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
राजोरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ज़िले के पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी, दरहाल में भी लगातार बारिश होने से लोगो को ठंड का अहसास हो रहा है।