फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: राजोरी के एनटीपीएचसी में दो स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर, दो दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। जिले के दरहाल चिकित्सा ब्लॉक के तहत आने वाले नडियां क्षेत्र स्थित न्यूज़ टाइप पब्लिक हेल्थ सेंटर (एनटीपीएचसी) के दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर अढ़ाई दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक मेडिकल अधिकारी दरहाल कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार मंगलवार को थन्नामंडी के विधायक मुज़फर इक़बाल खान ने जनता की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एनटीपीएचसी का औचक दौरा किया। इस दौरान पाया गया कि वहां तैनात सीनियर फार्मासिस्ट मोहम्मद जावेद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) ज़ाहिदा परवीन ड्यूटी से गैर हाजिर हैं। जांच में पाया गया कि दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ड्यूटी से गैर हाजिर रहने के लिए न तो किसी से अनुमति ली है और न ही किसी अधिकारी को उसके बारे में बताया है।
विज्ञापन

बीएमओ के अनुसार दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों के ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर जहां एक तरफ प्रशासन को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं दूसरी ओर वहां पहुंचे मरीजों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। इतना ही नहीं विधायक ने भी दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों के गैर हाजिर रहने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे गरीब जनता को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। विधायक ने दोनों लापरवाह कर्मचारियों को खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से बिना अनुमति के ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन में जवाब तलब किया गया है। दोनों के जुलाई के महीने के वेतन में से अढ़ाई दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed