{"_id":"680d33ad38f12b4da60ab71a","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104492-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सरकारी स्कूल कोच्छजा में लटके मिले ताले, शिक्षिकाओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सरकारी स्कूल कोच्छजा में लटके मिले ताले, शिक्षिकाओं को नोटिस
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कोटरंका शिक्षा जोन के अंतर्गत आने वाले सरकारी मिडिल स्कूल कोच्छजा में ड्यूटी के समय स्कूल मे ताले लटकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इसके बाद स्कूल मे तैनात दो शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त मिडल स्कूल मे तैनात शिक्षक पिछले कुछ समय से स्कूल नहीं जा रहे हैं।
इससे बच्चों की शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को उक्त स्कूल में बच्चे स्कूल गए लेकिन शिक्षक नहीं पहुंचे तो लोगो ने स्कूल मे ताले लगे होने और बच्चो के इंतज़ार करने का वीडियो बना कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बच्चों के अभिभावकोें ने बताया कि स्कूल में गरीब परिवारोें के बच्चे पढ़ाई करते हैं। इसीलिए इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, स्थानीय विधायक और शिक्षा विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट किया। लापरवाह और गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकोें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं जब वायरल वीडियो जोनल एजुकेशन प्लानिंग अधिकारी कोटरंका इश्तियाक अहमद के पास पहुंचा तो उन्होंने स्कूल में तैनात दोनों शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। अधिकारी ने बताया कि उक्त स्कूल में शिक्षकों के 4 स्वीकृत पद हैं।
इनमें से एक पद रिक्त पड़ा है जबकि एक शिक्षक अब्दुल सलाम को राजस्व विभाग का रिकॉर्ड डिजिटल करने के लिए असिस्टेंट कमिश्नर राजोरी के कार्यालय में अटैच किया गया है। स्कूल में दो शिक्षिकाओं रोबीना कोसर और नुसरत जबीन को तैनात किया गया है। दोनों शिक्षिकाओं को ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।