फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: बजट में सशक्तीकरण पर ध्यान दिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। बजट 2025-26 पर चर्चा और जनता को जागरूक करने के लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय थंडीकसी में बजट पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौधरी जुल्फकार अली जम्मू-कश्मीर से भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य, जिला प्रधान देव राज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता इकबाल मलिक और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और बजट पूर्व चर्चा की। वहीं इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी ज़ुलीफकार अली ने बताया कि इस बार हमारे देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में जो बजट पेश किया उसमें 4 बातों युवा सशक्तीकरण, गरीब कल्याण, किसान और महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस के कार्यकाल में जो गरीब व्यक्ति को इनकम टेक्स रिबेट मिलती थी वो मात्र ढाई लाख रुपए थी, जबकि भाजपा ने गरीब वर्ग को ध्यान मे रखते हुए साढ़े 12 लाख तक छूट दी है। भाजपा नेताओं ने बजट को लेकर दावा किया कि इससे भारत और मज़बूत होगा और आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed