फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: थन्नामंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति आत्महत्या की दी धमकी, 6 घंटे बाद उतारा

विज्ञापन
jammu kashmir news
टावर से व्यक्ति को नीचे उतारती टीम। - फोटो : rajori news
राजोरी। जिले के थन्नामंडी में मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति को करीब छह घंटे की मशक्कत से उतारा गया। उसे थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी जांच की गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले के थन्नामंडी का एक व्यक्ति बुधवार सुबह सब डिवीजन मुख्यालय में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। कई घंटों तक एसडीएम थन्नामंडी, एसएचओ और तहसीलदार उसे नीचे उतारने के प्रयास में लगे रहे, लेकिन विफल रहे। टावर पर चढ़ व्यक्ति की पहचान थन्नामंडी सब डिवीजन के जावेद चौधरी के रूप में हुई है। वह मुख्य शहर में एक दुकान का संचालन करता है। लोगों के मुताबिक वह व्यक्ति सुबह से मोबाइल टावर पर था और फेसबुक अकाउंट पर भी लाइव था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि, वह अधिकारियों पर खासकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा था। उसने विभिन्न मुद्दे भी उठाए। उन्होंने बताया कि सिविल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उस व्यक्ति को नीचे उतारने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहे लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं राजोरी से एसडीआरएफ की टीम डीएसपी जबीन मालिक की अगुवाई मे थन्नामंडी पहुंची। टीम ने टावर पर चढ़ कर उसे नीचे उतारा। वहीं नीचे उतारने के बाद उसे थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जांच की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed