{"_id":"66ac1d5655057d3efc088e24","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102557-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त, पस्सियां गिरने से कई गांव मुख्यालय से कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त, पस्सियां गिरने से कई गांव मुख्यालय से कटे
विज्ञापन
राजोरी। जिले में वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश से जहां आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया, वहीं जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई। बारिश दोपह 12 बजे तक हुई, लेकिन सुबह के समय तेज रही।
बारिश से सड़कोें पर पस्सियां गिरने से कई गांव तहसील मुख्यालय और राजोेरी जिला हेडक्वार्टर से कट गए। कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। जानकारी के अनुसार जिले के बुद्धल, गब्बर, कोटरंका ख्वास, ढलेरी, बड्डाल जाने वाली अंदरूनी सड़कों पर पस्सियां गिरने से यातायात ठप रहा। ये गांव जिला हेडक्वार्टर और तहसील मुख्यालय से कट गए हैं। यातायात ठप होने से इन गांवों मे लोगों को दिक्कतोें का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा बुद्धल क्षेत्र और अन्य इलाकों में बारिश से नदी-नालों मे जलस्तर बढ़ने से जलशक्ति विभाग की पाइपोें को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। उधर, बुद्धल के गब्बर और बथान में बारिश से 4 कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना रहा। वहीं, दोपहर करीब 12 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद रुक गई, लेकिन आसमान पर काले बादल छाए रहे।