{"_id":"683226dd44dc686c51016cfb","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-165-1-sjam1004-103965-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पुंछ के कनुइयां जोन में लड़कों की स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पुंछ के कनुइयां जोन में लड़कों की स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न
Sun, 25 May 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 25 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से मिडल स्कूल मंगनाड़ में जिले के कनुइयां जोन की खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। लड़कों के अंडर 14 वर्ष और अंडर 17 वर्ष के आयु वर्ग की अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को हुआ। इनमें अंडर 17 वर्ष की वॉलीबॉल स्पर्धा में हायर सेकेंडरी स्कूल जलास ने हाईस्कूल दारा दुजियां को हराया। कबड्डी में हाईस्कूल मंगनाड़ ने हाईस्कूल जलास को हराया। खो-खो में हाईस्कूल मंगनाड़ ने हाईस्कूल कनुइयां को हराया। शतरंज में हाईस्कूल कनुइयां विजेता बना।
अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग वॉलीबॉल में हाईस्कूल दरा दुलियां ने मिडल स्कूल जलास को हराया। कबड्डी में हायर सेकेंडरी स्कूल खानेतर ने हाईस्कूल मंगनाड़ को हराया। खो-खो में हाईस्कूल मंगनाड़ ने हाईस्कूल कनुइयां को हराया। शतरंज हाईस्कूल कनुइलां ने शतरंज का खिताब जीता। समापन समारोह में हाईस्कूल की मुख्य अध्यापिका मुख्य अतिथि रहीं।