{"_id":"570416814f1c1b0e35c8159d","slug":"jam-on-the-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन के लिए पुल पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन के लिए पुल पर जाम
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी राशन की भारी किल्लत को लेकर जिले भर में हाहाकार मचा हुआ है। सरकारी राशन महैया करवाने की मांग करते हुए गुदर्नबाला क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को पुल जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, बुद्धल वासियों ने भी प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
गुदर्नबाला वासियों ने शहर के हैमिल्टन पुल को जाम कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सीएपीडी विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद दीन, बशीर अहमद, मोहम्मद इकबाल आदि ने बताया कि तीन महीने से उन्हें सरकारी राशन नहीं मिला है। बीपीएल परिवार हो या फिर एपीएल हर किसी को महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गरीब परिवारों के घरों में भूखे रहने की नौबत आ गई है। सीएपीडी विभाग के टीएसओ और एसएचओ राजोरी ने मौके पर पहुंच कर राशन जल्द प्रदान करने का आश्वासन दिला कर प्रदर्शन खत्म करवाया।
जिले की बुद्धल तहसील के डंडोत गांव के लोगों ने सरकारी राशन की किल्लत को लेकर प्रदर्शन कर जल्द राशन महैया करवाने की गुहार लगाई।
सरपंच अब्दुल रशीद ने कहा कि गरीब जनता की किसी को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने राज्य की नई मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से अपील करते हुए कहा कि वह जल्द लोगों को सरकारी राशन की किल्लत से निजात दिलाएं।