{"_id":"6296775fe45d022e1d634b45","slug":"inspection-rajouri-news-jmu260961862","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी राजोरी ने ब्लॉक किला दरहाल में आरडीडी कार्यों का निरीक्षण किया मेगा अमृत सरोवर के निर्माण स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी राजोरी ने ब्लॉक किला दरहाल में आरडीडी कार्यों का निरीक्षण किया मेगा अमृत सरोवर के निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने मंगलवार को किला दरहाल ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के कई कार्यों का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने बीडीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया, और इसके कामकाज की समीक्षा की। उन्होंनेे ब्लॉक के पीआरआई सदस्यों के साथ बातचीत की, और उन्हें सलाह दी कि वे अपने क्षेत्र में की जा रही विकास गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि काम में गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए सामुदायिक कार्यों को प्राथमिकता देने को भी कहा। उन्होंने आगे लंबित सार्वजनिक मुद्दों और बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने वार्ड-4 रायपुर कामिला में मेगा अमृत सरोवर के निर्माण के लिए चिह्नित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग को अमृत सरोवर पर काम शुरू करने के लिए जवानों और मशीनरी को तैयार रखने को कहा।