{"_id":"6213dfa4a8a9b97a6e1aa165","slug":"inspection-rajouri-news-jmu2543060195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी राजोरी ने सुंदरबनी अनुमंडल के कार्यालयों में उपस्थिति का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी राजोरी ने सुंदरबनी अनुमंडल के कार्यालयों में उपस्थिति का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने सोमवार को सुंदरबनी के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। ताकि कर्मचारियों की उपस्थिति और आम जनता को सेवाएं प्रदान करने की जांच की जा सके। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों का निरीक्षण किया उनमें तहसीलदार का कार्यालय, तहसील आपूर्ति कार्यालय और तहसील कोषागार कार्यालय शामिल हैं।
उपायुक्त ने कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालयों के अभिलेखों की जांच की और सब कुछ संतोषजनक पाया। कुछ कार्यालय भवनों के जर्जर हालत होने की जानकारी होने पर उनमें अभिलेखों के रख-रखाव में बहुत असुविधा होती है। आश्वासन दिया कि इस संबंध में प्रभावी उपाय किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए समन्वित तरीके से काम करने पर जोर दिया ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे। उन्होंने जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी संस्थान ठीक से चलें और बैकलॉग की भी समीक्षा करें ताकि आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
-----
एनएच -144ए पर कार्य की प्रगति जांची
उपयुक्त ने निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-144ए को चौड़ा करने की प्रगति को भी जांचा। उनके साथ एडीसी विनोद कुमार बहनाल, सहायक कलेक्टर रक्षा सलीम कुरैशी और ग्रेफ के इंजीनियरिंग इकाई के अधिकारी थे। ठंडापानी क्षेत्र में सड़क के संरक्षण और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे के संबंध में डीसी ने गतिरोध को दूर करने के लिए कई निर्देश जारी किए। उन्होंने एडीसी सुंदरबनी और एसी डिफेन्स को विशेष ग्रामसभा आयोजित करने और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने को कहा। उन्होंने बीआरओ से उस परियोजना पर प्रगति में तेजी लाने के लिए कहा जहां भूमि का अधिग्रहण पूरा हो गया है। परियोजना के महत्व को रेखांकित करते हुए उपायुक्त ने बीआरओ को यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के लिए कहा कि परियोजना पर काम पहले से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो जाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द लाभान्वित किया जा सके।