{"_id":"62c5d2bbc2a8a632e21d0ce0","slug":"inogration-rajouri-news-jmu263441022","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने राजोरी में सीबीआरसी का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने राजोरी में सीबीआरसी का उद्घाटन किया
विज्ञापन

- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने नारी निकेतन से सटे क्रैडल बेबी रिसेप्शन सेंटर (सीबीआरसी) का बुधवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जिनका इस दुनिया में कोई सहारा नहीं है। उनके समुचित पोषण और विकास के लिए जिले में सीबीआरसी की स्थापना की गई है।
यह पहल जिले में किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सीबीआरसी चलाने के लिए तैनात कर्मचारियों से भी कहा कि वे ऐसे बेसहारा बच्चों के उचित पालन-पोषण की सुविधा के लिए अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। डीसी ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन बच्चों को सर्वोत्तम संभव देखभाल के साथ-साथ शैक्षिक अवसर प्रदान करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने और समाज में उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रहा है। उन्होंने नारी निकेतन का भी निरीक्षण किया और वहां रह रही महिलाओं से बातचीत कर विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
डीसी ने संबंधितों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि संस्थान में रहने वाली महिलाओं को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीडीसी पवन कुमार, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद भट्ट, अधीक्षक नारी निकेतन निधि शर्मा और कर्मचारी उपस्थित थे।