फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Information on the search operation of suspected

संदिग्ध की सूचना पर सर्च आपरेेशन

Wed, 26 Oct 2016 12:13 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Information on the search operation of suspected
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
शहर के दरहाली क्षेत्र और नियंत्रण रेखा के पास के कस कंचा क्षेत्र में बंदूकधारी संदिग्ध देखे जाने की खबरों के बाद बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौशेरा तहसील के वीर बडवेश्वर सेक्टर के कस कंचा गांव में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं। कुछ लोगों ने क्षेत्र में तीन बंदूकधारी युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा है। संदिग्ध मूवमेंट की खबर लगते ही सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सेना पिछले दो दिनों से लगातार वहां सर्च आपरेशन कर रही है। फिलहाल सेना के हाथ अभी तक कोई सफलता नहीं लगी है। सूत्रों के अनुसार सेना क्षेत्र के जंगलों के अलावा आसपास के गांवों में भी तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो लोगों ने एक दो बार नहीं बल्कि कई बार संदिग्ध युवकों को देखा है। इससे सेना और अन्य खुफिया एजेंसियों की नींद भी उड़ी हुई है। उधर शहर के दरहाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने संदिग्ध देखे जाने की बात कही।

पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने समाचार मिलते ही तलाशी अभियान छेड़ दिया। पुलिस की एसओजी ने दरहाली क्षेत्र से सटे, गुरदनबाला, खेवरा, सरकारी पीजी कालेज, चौधरीनाड़ क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया।


एसओजी ने मक्की के खेतों के साथ-साथ जंगलों को भी खंगाला, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार रात को सेना और एसओजी संयुक्त रूप से दोबारा से सर्च आपरेशन चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed